फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसान ने कर्ज से तंग आकर की खुदकुशी

किसान ने कर्ज से तंग आकर की खुदकुशी

Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
किसान ने कर्ज से तंग आकर की खुदकुशी
कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

मानसा। गांव मीआं के बुजुर्ग किसान ने कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके पिता सुखदेव सिंह (70) पुत्र इंद्र सिंह वासी मीआं ने पांच साल पहले स्टेट बैंक आफ पटियाला से साढ़े सात लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसे वह समय पर नहीं लौटा पाए। समय अनुसार कर्ज बढ़कर 10 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा कुछ कर्ज सोसाइटी व आढ़ती का भी भरना था। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनको कर्ज भरने का नोटिस मिला। इसके बाद वह परेशान रहने लगे। उन्होंने कर्ज से तंग आकर जहर निगल लिया जिससे उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह व बिक्कर सिंह ने बताया कि कर्ज का नोटिस न मिलता तो यह आत्महत्या न होती। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों में से दो शादी शुदा है जबकि एक कुंवारा है, जो बीमार रहता है, उनके घर का गुजारा बड़ी मुश्किल से चलता है। उनके पिता की मौत के साथ उन पर ओर बोझ बढ़ गया है। गांव के लोगों के लोगों व पंचायत ने पंजाब सरकार से मांग की कि किसान परिवार की माली मदद की जाए। पुलिस ने बनती कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फोटो : 19 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : सुखदेव सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed