फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   थानों में रात को एलईडी ट्यूबों की जगमग सीसीटीवी कैमरे लगा सुरक्षित किये घर,

थानों में रात को एलईडी ट्यूबों की जगमग सीसीटीवी कैमरे लगा सुरक्षित किये घर,

Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
थानों में रात को एलईडी ट्यूबों की जगमग सीसीटीवी कैमरे लगा सुरक्षित किये घर,
अपने घर की किलेबंदी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर थाने की इमारत के चारों ओर लगाई जा रही एलईडी
सीसीटीवी भी लगे, थानों की छतों एलएमजी से लैस कांस्टेबल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। नए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना की हिदायतों पर जर्जर थानों में और इमारत के बाहर एलईडी ट्यूब और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थानों में कांस्टेबल की ड्यूटी के अलावा छत पर लाइट मशीनगन (एलएमजी) से लैस जवान मुस्तैद किए गए हैं।
जिले भर के 13 थानों की इमारत के बाहर चारों तरफ एलईडी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थाना प्रमुखों का कहना है कि दीना नगर थाने में तीन वर्ष पहले हुए आतंकवादी हमले और हाल ही में जालंधर के थाना मकसूदा में हुए बम ब्लास्ट की घटना के मद्देनजर यह हिदायतें मिली हैं। गैंगस्टरों का आतंक किसी से भूला नहीं है। पिछले वर्ष हुई हिंदू नेताओं की हत्याओं ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है। यहां थाना परिसर में घास बूटी ओर केस प्रॉपर्टी के तहत कब्जे में लिए वाहनों को भी ठीक ढंग से खड़े करने के लिए कहा गया है। थाना मुखियों ने बताया कि कांस्टेबल की कमी कारण संतरी की ड्यूटी के अलावा छत पर एलएमजी पर जवान तैनात करना मुश्किल है। दीनानगर थाने और मकसूदा में हमले के बाद थानों, चौराहों में पोस्टों एवं बोरियां लगा कर मोर्चे जरूर बनाए थे पर थानों की सुरक्षा के लिए कोई डिजिटल प्लानिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन

जर्जर इमारतों चल रहे हैं कई थाने
जिले में 13 थाने हैं। थाना सिटी साउथ, थाना कोट ईसेखां ओर बधनी कलां किराए की इमारतों में चल रहे हैं। थाना अजीतवाल और थाना फतेहगढ़ पंजतूर की इमारतें पंचायतों ने पुलिस विभाग को दे दी हैं। थाना सिटी साउथ समेत कई थानों की इमारतें इस कदर खस्ता हो चुकी है कि लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस मुलाजिम भी असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed