{"_id":"5bc22354bdec22697e5383ad","slug":"153944965615-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एसएसपी को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एसएसपी को लगाई गुहार
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लगाया बरनाला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
बरनाला। थाना रुड़ेके के तहत पड़ते गांव काहनेके की महिला सिंदर कौर ने थाना रुड़ेके कलां की पुलिस पर उसके ससुर व पति की पिटाई करने के आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला सिंदर कौर ने बताया कि 21 सितंबर को उसके गांव के ही बहादर सिंह, जगसीर सिंह, निर्भय सिंह ने उनके घर दाखिल होकर उसके पति हरबंस सिंह व ससुर जरनैल सिंह पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर घायल कर दिया था, जिस के बाद इनके खिलाफ थाना रुड़ेके कलां में इरादा-ए-कत्ल सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। पीड़ित महिला सिंदर कौर ने आरोप लगाए कि थाना रुड़ेके कलां की पुलिस आरोपियों द्वारा इस्तेमाल असली हथियार बरामद करने के बजाय छोटे हथियार बरामद दिखा केस को कमजोर कर रही है। उसने कहा कि 20 दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही, जबकि आरोपी उन्हें डरा धमका रहे हैं। जबकि थाना रुड़ेके कलां के सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जब सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने कहा कि आरोपियों ने अदालत में जमानत लगाई है, फिर भी आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करें।