फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़-मोरिंडा मार्ग की टूटी सड़क को कारण हुये हादसे में मोटरसाइकल चालक की हुई मौत

रोपड़-मोरिंडा मार्ग की टूटी सड़क को कारण हुये हादसे में मोटरसाइकल चालक की हुई मौत

Fri, 12 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
रोपड़-मोरिंडा मार्ग की टूटी सड़क को कारण हुये हादसे में मोटरसाइकल चालक की हुई मौत
टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, लोगों ने चार घंटे जाम लगाया
विज्ञापन

रोपड़। रोपड़-मोरिंडा मार्ग पर गत देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए चार घंटे तक जाम लगाए रखा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की जाये। मोरिंडा नजदीक गांव सहेडी के पास एक ओवरलोड टिप्पर ने बाइक सवार जगतार सिंह वासी गांव बूरमाजरा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जगतार सिंह चंडीगढ़ से ड्यूटी के बाद अपने गांव बूरमाजरा जा रहा था कि गांव सहेड़ी के पास सड़क पर पड़े एक बड़े खड्डे में मोटरसाइकल गिर गया तथा इस दौरान एक ओवरलोड टिप्पर ने उसे कुचल दिया। लोगों की मदद से सात किलोमीटर दूर से पुलिस ने टिप्पर काबू कर लिया गया। इस हादसे का बाद लोगों मोरिंडा-काईनोर सड़क पर चार घंटे तक जाम लगाकर रखा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री तथा विधायक चरनजीत सिंह चन्नी ने लोगों को सड़क बनवाने की मांग मानी तो जाम खोला गया। डीएसपी चमकौर साहिब नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने टिप्पर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने माना कि सड़क टूटी होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed