फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आप का बादलों के खिलाफ प्रदर्शन

आप का बादलों के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आप का बादलों के खिलाफ प्रदर्शन
खैरा व मान ग्रुप ने अलग-अलग किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने बादलों के पुतले फूंके
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया व सुमेध सैनी का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया। खैरा और मान गुट ने अलग-अलग प्रदर्शन कर ताकत दिखाई।

सुखपाल खैरा ग्रुप ने जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, विधायक पिरमल सिंह धौला की अगुवाई में बादलों का पुतला फूंका। वहीं सांसद भगवंत मान गुट ने विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर की अगुवाई में बादलों का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। दोनों गुटों ने बैनर आम आदमी पार्टी का ही लगाया था। विधायक पिरमल सिंह धौला व गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अलग-अलग धरनों को संबोधित करते कहा किबेअदबी में बहुत बड़ा हाथ बादल परिवार व पुलिस अफसरों का है। पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, हरसिमरत कौर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को गिरफ्तार कर सख्त सजाए दीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed