फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली-भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

अकाली-भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Sat, 01 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अकाली-भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
अकाली-भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब के लोगों को किया गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सदर बाजार चौक पर शनिवार को अकाली और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, रिटायर जज रंणजीत सिंह का पुतला फूंका। गठबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित पूरे शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ सीएम कैप्टन की विधान सभा में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग को लेकर की गई टिप्पणी से भड़के थे।
सुबह 10 बजे अकाली-भाजपा कार्यकर्ता विधायक अरुण नारंग के नेतृत्व में गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्रित हुए और रोष रैली के रूप में सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सदर बाजार चौक पहुंचे। यहां कांग्रेसी नेताओं के पुतले फूंके। इस मौके पर अकाली दल के जनरल सचिव हरचरण सिंह पप्पू ने कहा कि बहिवलकलां मामले में पूर्व जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित पूरे अकाली दल के खिलाफ अनुचित शब्दावली का प्रयोग किया है। जत्थेदार गुरलाल सिंह दानेवालिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों को गुमराह किया है। इस मौके पर अकाली दल के सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, राजिंद्र पाल सिंह बराड़, एडवोकेट वरिंद्र ग्रोवर, अश्विनी झूथरा, पटेल घुल्ला, गुरविंद्र सिंह जाखड़, हरपाल सिंह संधू, रोहित झांब, मंजीत सिंह पोपली, डा. ऋषि नारंग, अजीतपाल सिंह रिंकू, बलवंत सिंह, सूबा सिंह बहादरखेड़ा, चमकौर सिंह, भाजपा के मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, रामकिशन गुप्ता, दलजीत सिंह तिन्ना, दीपक खुराना, विकास विश्नोई, महेंद्र बठला काली मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं फाजिल्का में भी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के आगे अकाली दल और भाजपा के वर्करों ने धरना देखर कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन, प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के पुतले फूंके। पूर्व विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट को झूठी और मनगढ़ंत करार देते कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी वायदों से भाग चुकी है। इस मौके जिला भाजपा प्रधान सुबोध वर्मा, काउंसिल अध्यक्ष राकेश धूड़िया, सोई जिला प्रधान नरिंदर सिंह सवना, राजदीप कौर ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed