{"_id":"5b89721142c792463d4adfa6","slug":"15357342769-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णवीर इंदौरा ने सुनी छेड़छाड़ पीडिता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णवीर इंदौरा ने सुनी छेड़छाड़ पीडिता की शिकायत
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा ने सुनी छेड़छाड़ पीड़िता की शिकायत
पंजाब एससी कमीशन के सदस्य पहुंचे पीड़िता के गांव
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पंजाब एससी कमीशन के सदस्य कर्णवीर इंदौरा वीरवार को दलित महिला से हुई छेड़छाड़ मामले में उसके गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से एक सप्ताह में केस की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। इंदौरा को पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि वह तालाब पर पशुओं को पानी पिला रही थी। इसी बीच गांव के ही युवक ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। इस संबंध में बहाववाला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई थी। वहीं एसपी ने भी उन्हें विश्वास दिलाया था कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोपी चंद सांदड़ ने कहा कि इलाके में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर अंकुश लगाना अति जरूरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले की गहराई से जांच करके उन्हें रिपोर्ट दी जाए ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसडीएम पूनम सिंह, एसपी विनोद चौधरी, एसएचओ बहाववाला हरप्रीत सिंह व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद सांदड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।