{"_id":"5b89715542c792463b3b6aef","slug":"153573408811-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी गोली कांढ के रोस को लेकर ‘आप ’ने फूंके बादलों के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी गोली कांढ के रोस को लेकर ‘आप ’ने फूंके बादलों के पुतले
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई न हुई कैप्टन के पुतले फूंकेंगे: आप
रोपड़। बेला चौक पर आम आदमी पार्टी ने जिला प्रधान हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के पुतले फूंके। वक्ताओं ने कहा 2014 की 24, 25 जून की रात गांव जवाहरके बुर्जवाला के गुरुद्वारा साहिब में से गुरू ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप चोरी किया गया। उस समय की मौजूदा बादल सरकार की तरफ से डेरों के पैरोकारों की वोटें लेने के लिए इस मुद्दे को अनदेखा किया गया। इसके बाद 12 अक्तूबर 2014 को गुरू ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़ कर उसी गांव की गलियों में बिखेरे गए। 14 अक्तूबर 2014 को ही बरगाड़ी में संगत ने रोष मुजाहिरा किया गया। उन्होने सरकार से माँग रखी कि इन शरारती अनसरो को गिरफ़्तार किया जाये। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान ने कहा कि तीन महीनों के अंदर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रकाश सिंह बादल की तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुतले भी फूंके जाएंगे। इस मौके पर बाबू चमन लाल, निर्मल सिंह बजरूड़, बलराम कोटला, बूटा सिंह, हरविंदर सिंह, बलविंदर चैढ़ियां, सिकंदर सिंह सहेजी, हरिओम , हरविंदर सिंह चक्कलां, करनैल सिंह धूंमेवाल, महेंदर सिंह नसलपुर, लखविदंर सिंह , दविंदर सिंह छिंदू, कोमल सैनी, गुरमेल सिंह, परमिंदर हाजिर रहे।