फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कुदरती स्त्रोतों को बचाने से ही देश का भविष्य होगा उज्जवल: डा. जेएस माहल

कुदरती स्त्रोतों को बचाने से ही देश का भविष्य होगा उज्जवल: डा. जेएस माहल

Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुदरती स्त्रोतों को बचाने से ही देश का भविष्य होगा उज्जवल: डा. जेएस माहल
कुदरती संसाधन बचाना जरूरी: डॉ. माहल
विज्ञापन

एसएवीपीएल के सहयोग से लगे कैंप किसानों को दी जानकारी
खेती करने के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।। हवा, पानी और मिट्टी कुदरत के अमूल्य संसाधन हैं। इनकी संभाल करना हर मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हमारी हवा प्रदूषित है, पानी और मिट्टी जहरीली हो रही है। इन कुदरती संसाधनों को बचाने से ही देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। यह बात डायरेक्टर पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना डॉ. जे. एस माहल ने शुक्रवार को गांव कटैहड़ा में मिट्टी की सेहत सुधार और खेती तत्वों बारे करवाए गए जागरूकता कैंप के दौरान किसानों को संबोधन करते कही।
पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से संपूर्ण एग्री वैंचरज प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीपीएल) के सहयोग के साथ लगाए गए कैंप दौरान डॉ. माहल ने किसानों को जागरूक करते कहा कि हर किसान को मिट्टी की सेहत संभाल और लरूरी तत्वों बारे जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने किसानों को खेती करने के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाने बारे भी जागरूक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने धान की पराली को आग लगाने की बजाए इसको प्रयोग में लाने के उचित तरीकों बारे भी किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. माहल ने किसानों से कहा कि वह अपने अनावश्यक खर्च कम करके अपनी आमदनी में विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के साथ जहां वातावरण की शुद्धता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, वहीं ज्यादा दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना रहता है। साथ ही जमीन के कीड़े मर जाते हैं जिससे जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। इस दौरान उन्होंने 20 बेरोजगार नौजवानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में अपने खर्च पर ट्रेनिंग दिलाने का भी विश्वास भी दिया। डिप्टी डायरेक्टर बागबानी जसपाल सिंह व डा. जगदीश अरोड़ा, डा. हरदयाल सिंह, डा. पीके अरोड़ा ने भी किसानों को खेती संबंधी जागरूक किया। कैंप के दौरान गांव नुकेरिया के किसान मुहब्बत और हरिपुरा के किसान की बेटी अमनदीप कौर को जिला स्तरीय खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed