{"_id":"5b88207a42c79246695ce13f","slug":"153564785311-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटनें से एक की मौत,दो गंभीर घायल ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटनें से एक की मौत,दो गंभीर घायल ,
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना में बस पलटी, एक की मौत, दो गंभीर
ट्रक को कब्जे में लेकर किया गया मामला दर्ज, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। गांव ईसडू के पास वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में किरनजीत कौर (40) गांव कोटला ढक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल केसर सिंह निवासी मौहली को पीजीआई और सतिंदर कौर (40) को अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर थाना के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट मिनी बस मालेरकोटला से खन्ना की ओर आ रही थी। जैसे ही बस खन्ना के नजदीकी गांव ईसडू के पास पहुंची वहां सड़क पर एक कटा हुआ वृक्ष पड़ा था। उससे बचते हुए जब चालक ने बस को घुमाया तो सामने से आ रही गाड़ी से को टच कर बस साइड पर जाकर पलट गई। इससे गांव कोटली ढक की महिला किरनजीत कौर जो वहां अपनी जेठानी सतिंदर कौर के साथ सैर रही थीं बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किरनजीत कौर की मौत हो गई। जेठानी सतिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गाड़ी चला रहा केसर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल मेें दाखिल करवाया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि बस में सवार किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं लगी आई है। हादसे के वक्त वहां मौजूद गांव के लोगों ने सवारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। ज्यादा चोट न लगने के कारण वह अपने-अपने घर चले गए। जब वह पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक अभी फरार है