फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दर्जा चार सरकारी कर्मचारियों ने पुतला फूंक सरकार के खिलाफ जताया रोष।

दर्जा चार सरकारी कर्मचारियों ने पुतला फूंक सरकार के खिलाफ जताया रोष।

Tue, 28 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दर्जा चार सरकारी कर्मचारियों ने पुतला फूंक सरकार के खिलाफ जताया रोष।
कर्मचारियों ने पुतला फूंक सरकार के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

बरनाला। मांगों को मनवाने के लिए क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने स्थानीय सिविल अस्पताल के पास प्रदेश सरकार का पुतला फूंक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान रमेश कुमार हमदर्द, जिला प्रधान सोहन सिंह व रमेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार क्लास फोर कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नतीजतन अभी तक ठेके के अधीन रखे गए कर्मियों को पक्का नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके उनके बकाया व डीए की किस्त का जल्दी भुगतान करें। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर पक्के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह सड़कों पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।

फोटो कैप्शन:28बीएनएलपी83-सरकार का पुतला फूंकते हुए दर्जा चार कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed