फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक मीत हेयर व कुलवंत पंडोरी पार्टी हाईकमान के साथ डटे, जिला प्रधान व विधायक धौला,खैरा के साथ खडे

विधायक मीत हेयर व कुलवंत पंडोरी पार्टी हाईकमान के साथ डटे, जिला प्रधान व विधायक धौला,खैरा के साथ खडे

Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विधायक मीत हेयर व कुलवंत पंडोरी पार्टी हाईकमान के साथ डटे, जिला प्रधान व विधायक धौला,खैरा के साथ खडे
खैरा की आज होने वाली कन्वेंशन में शामिल होंगे बरनाला के एक विधायक
विज्ञापन

पार्टी के उप प्रधान बोले-खैरा की कन्वेंशन में शामिल होने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिला बरनाला के आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों में से दो विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर हलका बरनाला, कुलवंत सिंह पंडोरी हलका महिलकलां, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। जबकि पार्टी के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों व हलका भदौड के आप के विधायक पिरमल सिंह धौला ने सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई कबूल की है। संपर्क करने पर हलका बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के साथ हैं और खैरा की ओर से 2 अगस्त को बठिंडा में बुलाई कन्वेंशन में नहीं जाएंगे, लेकिन किसी को रोकेंगे भी नहीं। वह पार्टी हाईकमान की बात मानते हुए खैरा की ओर से आयोजित 2 अगस्त की कन्वेंशन में शामिल नहीं होंगे। वहीं पार्टी हाईकमान के साथ डटे आप के दूसरे हलका महिलकलां के विधायक कुलवंत पंडोरी ने कहा कि किसी भी पार्टी का हाईकमान सुप्रीम होता है। वह पार्टी हाईकमान के साथ चट्टान की तरह खडे़ हैं। उनके कुछ विरोधी लोगों को भड़काकर गलत आरोप लगा रहे हैं। ऐसे लोगों का उनको पता चल चुका है। वह अपने लोगों को संतुष्ट कर लेंगे। जबकि आप के हलका भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह धौला ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने खैरा को हटाकर गैर लोकतांत्रिक फैसला किया है। वह खैरा के साथ हैं और 2 अगस्त को पूरे हलके के लोगों को साथ लेकर कन्वेंशन में शिरकत करेंगे। जबकि खैरा की सोच पर ही खडे़ आप के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि वह जिले से खैरा की 2 अगस्त वाली कन्वेंशन में 55 बसें भरकर लेकर जाएंगे। जबकि पार्टी के उप प्रधान डाक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि खैरा की कन्वेंशन में शामिल होने वाले विधायकों व नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed