फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर कौंसिल खन्ना की मासिक मिटिंग में हु्आ हगांमा

नगर कौंसिल खन्ना की मासिक मिटिंग में हु्आ हगांमा

Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नगर कौंसिल खन्ना की मासिक मिटिंग में हु्आ हगांमा
नगर कौंसिल खन्ना की मीटिंग में जमकर हंगामा
विज्ञापन

-हलका खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के सामने पार्षद ने जमीन पर बैठ कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। नगर कौंसिल खन्ना की मासिक मीटिंग हलका खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की अगुवाई में हुई। मीटिंग हगामे के साथ शुरू हुई आजाद पार्षद पाल सिंह तो नगर कौंसिल के काम से इतना नाराज थे कि वह अपनी बात रखने व रोष व्यक्त करने के लिए विधायक के सामने जमीन पर बैठ गए। उन्होंने विधायक से कहा कि शहर का इस कदर बुरा हाल है कि जगह जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे है। स्ट्रीट लाइटें मर्जी से जलती व बंद होती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत नगर कौंसिल खन्ना के प्रधान विकास मेहता व ईओं रणबीर सिंह से कर चुके है, लेकिन यह लोग कुछ नहीं करते। पाल सिंह ने आगे बताया कि पिछले कई महीनों से शहर के हर एक वार्ड में लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए गए थे परन्तु मेरे वार्ड में एक भी बेंच नही भेजा गया। यह मेरे साथ सरेआम धक्केशाही की जा रही है। विधायक के आश्वासन पर पाल सिंह जमीन से उठकर अपनी जगह पर बैठ गए।
उधर, कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी ने कहा कि मास्टर प्लान में कालोनी के पीछे 60 फीट तक की सड़क छोड़ी हुई है। लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मास्टर प्लान को बदलकर 20 फीट सड़क का एरिया बेच दिया गया। जहां पर लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस लिए कालोनी वाले नक्शे में संशोधन की मांग कर रहे हैं। लेकिन कौंसलरों ने विरोध किया है। अगर कौंसिल ने इस प्रस्ताव को नियमों के खिलाफ जाकर पास किया तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। वार्ड 10 से कौंसलर तलविंदर कौर रोशा ने समाधि रोड चौक में नाजायज बस स्टैंड समेत कूड़े के ढेर लगने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बार बार कहने पर भी कौंसिल के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि शहर में जो संस्थाएं पौधे लगा रही हैं, उन्हें ट्री गार्ड मुहैया कराए जाएं। लेकिन शर्त यह है कि 800 रुपये का ट्री गार्ड 800 में ही खरीदा जाए। एलईडी लाइटों की शिकायतों का निपटारा समय पर न करने पर रोशा ने रोष जताया। उन्होंने डेवलपमेंट चार्जेस बढ़ाने का भी पुरजोर विरोध किया। वार्ड 14 से भाजपा कौंसलर सुधीर सोनू ने सीवरेज की समस्या का हल न करने पर कौंसिल को कोसा। वार्ड 26 से अकाली कौंसलर राजिंदर सहिं जीत डेवलपमेंट चार्जेज को जजिया टैक्स करार दिया। वार्ड 23 से कौंसलर जसपाल कौर ने एलईडी लाइट्स की शिकायतों का निपटारा न करने और वार्ड से लाइटें चोरी होने का मामला हाउस में उठाया। वार्ड 19 से कौंसलर रूबी भाटिया ने बाई जी की कुटिया वाली सड़क का उद्घाटन के बाद भी निर्माण न होने का मुद्दा उठाया। वार्ड 2 से कौंसलर इकबाल सिंह चन्नी ने वार्डों में फैली गंदगी का मुद्दा उठाया। वार्ड 16 से कौंसलर कविता गुप्ता ने नक्शा ब्रांच की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए प्रधान और ईओ से जवाब मांगा। वार्ड 24 से आप कौंसलर अनिल दत्त फल्ली ने सीवरेज के खुले मेनहोल के ढक्कन लगाने की मांग की। उन्होंने डवलपमेंट चार्जेज का विरोध भी किया। वार्ड 22 से कौंसलर रविंदर सिंह बब्बू ने पीरखाना रोड पर बने पार्क में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जी का बुत लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सभी पार्षदों ने कोटली को बताया कि खन्ना शहर की पहचान गंदगी से शुरू होकर गंदगी से ही खत्म हो जाती है। शहर के हर एक चौराहे पर आपको खुले में गंदगी के ढेर दिखाई देंगे। वहां से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो रहा है। पार्षदों ने विधायक कोटली से अपील की कि आप ही शहर के लोगों को इस बीमारी से बचा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed