{"_id":"5ade15864f1c1bc03d8b499a","slug":"15245039435-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य भर के सरकारी स्कूलों में प्रथम रहा खुईयां सरवर का प्रिंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य भर के सरकारी स्कूलों में प्रथम रहा खुईयां सरवर का प्रिंस
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर पाया दसवां स्थान
राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रथम रहा खुइयां सरवर का प्रिंस

अबोहर।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके तहत सरकारी सी. सै. स्कूल खुईयां सरवर से नॉन मेडिकल के विद्यार्थी प्रिंस पुत्र जयचंद पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहला स्थान हासिल कर 10वें स्थान पर रहा है। विद्यार्थी के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रिंसीपल सुखबीर सिंह बल ने पूरे स्टॉफ सहित उसका मुंह मीठा करवाया तथा उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रिंसिपल सुखबीर सिंह बल ने बताया कि इस होनहार विद्यार्थी के पिता कृषि कार्य करते हैं लेकिन मेहनत व लगन से पढ़ाई करने पर नॉन मेडिकल के इस विद्यार्थी ने जहां 11वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए वहीं आज घोषित हुए 12वीं के परिणाम में 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे पंजाब में दसवां स्थान पाया है। प्रिंसीपल बल ने बताया कि इस विद्यार्थी ने जनरल पंजाबी और जनरल अंग्रेजी में 75 में से 70, फिजिक्स में 100 में से 97, कैमिस्ट्री में 94 तथा गणित में 98 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इस विद्यार्थी को स्कूल बुलाया गया और पूरे स्टॉफ ने इसे बधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। बातचीत के दौरान प्रिंस ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों जगतार सिंह, अशीष मदान, तेजिंद्र सिंह तथा अनिल बतरा और अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहता है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।