फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ्रक यूनियन के विवाद गहराया

्रक यूनियन के विवाद गहराया

Mon, 23 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
्रक यूनियन के विवाद गहराया
नहीं थमा विवाद, लिफ्टिंग का काम ठप
विज्ञापन

ट्रक यूनियनों में तनातनी से मंडियों में लगा गेहूं की बोरियों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
लिफ्टिंग अनलोडिंग का टेंडर डालने को लेकर ट्रक यूनियन के दो गुटों में चल रहा विवाद सोमवार को पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन सुलझा नहीं पाया। इससे जिले की अनाज मंडियों में लिफ्टिंग न होने परक गेहूं की बोरियों के अंबार लग गए हैं। ट्रक यूनियन के एक गुट की अगुवाई जोरा सिंह एवं दूसरे गुट की कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह पप्पी संधू कर रहा है।
एक गुट की अगुवाई कर रहे जोरा सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह पप्पी संधू, जगतार सिंह गांधी इत्यादि ने कम रेट पर अपने नाम पर लोडिंग अनलोडिंग के टेंडर ले लिए हैं, यह उन्हें हरगिज मंजूर नही है, क्योंकि मेहनत वह करेंगे और सारा रुपया उनके खातों में जाएगा और ट्रक आपरेटरों की मेहनत की कमाई से जबरन फंड काटकर हर सीजन में लाखों रुपये डकार जाते हैं। जोरा सिंह ने मांग की दशमेश ट्रक आपरेटर वेलफेयर ट्रस्ट धनौला रोड बरनाला के नाम पर री-टैंडरिंग कर लोडिंग अनलोडिंग का काम दिया जाए, नहीं तो वह हरगिज मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग नही करेंगें। जोरा सिंह ने दावा किया कि उनके साथ बड़ी संख्या में ट्रक आपरेटर हैं। जोरा सिंह ने कहा कि एसपीएच गुरशरणजीत सिंह, एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क एवं डीएसपी राजेश छिब्बर पर गालियां देने और झूठा पर्चा देकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया यह अधिकारी कांग्रेसी नेताओं की मदद करते हैं।
विज्ञापन

दूसरे गुट के नेता गुरप्रीत सिंह पप्पी संधू एवं जगतार सिंह गांधी ने कहा कि जोरा सिंह ट्रक आपरेटरों को गुमराह कर गेहूं का सीजन खराब कराना चाहते हैं। टेडर उनके नाम निकले हैं तो ट्रक आपरेटर की उनकी अगवाई में काम करना चाहिए, उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रक आपरेटरों की मेहनत की कमाई कभी नही खाई, हर सीजन के बाद खुले तौर पर गल्ले के रुपये ट्रक आपरेटरों को वितरित किए जाते हैं। संपर्क करने पर एसपीडी, एसपीएच एवं डीएसपी ने कहा कि जोरा सिंह गलत आरोप लगा रहा है, उन्होंने उसको नही धमकाया और न ही अश्लील भाषा उसके प्रति प्रयोग की है। खबर लिखे जाने तक दोनों गुटों में विवाद जारी था और दोनों गुटों को समझाने के लिए एसडीएम संजीव कुमार प्रयत्न कर रहे थे। संपर्क करने पर एसडीएम ने कहा कि वास्तव में दोनों गुटों में ट्रक यूनियन की प्रधानगी का झगड़ा है। वह किसी भी सूरत में लिफ्टिंग का काम प्रभावित नही होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed