{"_id":"5ad8cc994f1c1b360b8b5686","slug":"152415759517-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आया बुजुर्ग किसान, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आया बुजुर्ग किसान, हुई मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आया बुजुर्ग किसान, मौत
मोगा। जिले के गांव खोसा कोटला में एक बुजुर्ग किसान की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत हो जाने का पता चला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के हवलदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि किसान करतार सिंह (70) पुत्र जसवीर सिंह गत दिवस अपने ट्रैक्टर लेकर खेत गया था और उसने ट्रैक्टर ऊंची जगह पर खड़ा कर दिया। जैसे ही वह ट्रैक्टर से उतरा तो ट्रैक्टर ऊंचाई से नीचे की तरफ चल पड़ा और वह अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। वहां करतार ने दम तोड़ दिया। वीरवार को मृतक के बेटे गुरदीप सिंह के बयान पर आधार पर 174 की कार्रवाई की है और सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।