{"_id":"5ad8cab94f1c1b6d098b54a0","slug":"152415711520-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक परेशानी के चलते युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक परेशानी में युवक ने की खुदकुशी
मोगा। जिले के गांव डाला और मैहरों के बीच पड़ते एक भट्ठे पर मानसिक परेशानी में एक नौजवान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना अजीतवाल के हवलदार सोहन सिंह ने बताया कि अवतार सिंह उर्फ लाली (24) निवासी गांव सलेमपुरा सिधवा वेट (लुधियाना) एक ईंट भट्ठे पर ईंट बनाने का काम करता था। उसने रात को वहां मोटर पर लगे एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता सुबह चलने पर वहां काम करने वाले अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। हवलदार सोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक की माता हरजिंदर कौर और अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे। मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अवतार सिंह लाली मानसिक तौर पर परेशान था। हमने उसे पूछा और समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने कोई बात नहीं बताई। इस वजह से उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने हरजिंदर कौर के बयानों पर कार्रवाई की है।