फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मंडी में खुले तीन शराब ठेके बंद करवाने की मांग

मंडी में खुले तीन शराब ठेके बंद करवाने की मांग

Thu, 19 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंडी में खुले तीन शराब ठेके बंद करवाने की मांग
मंडी में खुले तीन शराब ठेके बंद करवाने की मांग
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने अबोहर में लिया खरीद कार्यों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने वीरवार को शहर की अनाज मंडी में पहुंच कर वहां चल रहे खरीद कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। ताकि गेहूं खरीद में किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उनके साथ एसडीएम पूनम सिंह, जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी गीता बिशंभू और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अनिल नगौरी विशेष रूप से मौजूद थे। इसके बाद डीसी कालिया ने गांव सीतो गुन्नों, दुतारांवाली और अन्य खरीद केंद्रों का भी दौरा किया। मंडी में पहुंचते ही डीसी ने गेहूं बेचने आने वाले किसानों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी गई गेहूं और भरी हुई बोरियों की भी जांच की। धानक मजदूर यूनियन के विजय कुमार और प्रकाश ने बताया कि इस अनाज मंडी में शराब के तीन ठेके चल रहे हैं, जहां पर दिन रात शराबी लोगों का जमावड़ा लगता है। इससे मंडी में कार्य करने वाली महिला मजदूरों को परेशानी होती है। इस पर डीसी ने अवैध रूप से चल रहे दो ठेकों को तुरंत बंद करवाने और भविष्य में मंडी में शराब ठेके की अनुमति न देने के निर्देश जारी किए। आढ़ती एसोसिएशन ने स्वाइप मशीनों व लावारिस पशुओं संबंधी आ रही मुश्किलों से भी उन्हें अवगत करवाया। इसे उन्होंने शीघ्र ही दूर करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव सलोध बिश्नोई और एएफएसओ विकास बतरा भी मौजूद थे।

अबोहर में हुई 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद
मंडी का दौरा करने के बाद जिला उपायुक्त ईशा कालिया और एसडीएम पूनम सिंह ने खरीद एजेंसी अधिकारियों के साथ बैठक की। अब तक मंडी में गेहूं की आवक की जानकारी हासिल की। इस पर एसडीएम ने बताया कि अब तक अबोहर मंडी समेत आसपास के 37 खरीद केंद्रों में 56628 मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है। इसमें से 56,078 मीट्रिक टन की खरीद और उसमें से 21226 मीट्रिक गेहूं की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। इसके बाद डीसी ने मंडी दुतारांवाली और सीतो गुन्नों में जाकर गेहूं की खरीद का जायजा लिया। सीतो गुन्नों खरीद केंद्र में किसानों नेे पीने के पानी की समस्या बताई। इसे उन्होंने जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में सभी मंडियों में खरीद कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और जिला व नगर प्रशासन खरीद कार्यों पर पूरी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


मंडी में बाल मजदूरी देख भावुक हुईं डीसी
अबोहर मंडी में छोटी-छोटी बच्चियों को कड़ी धूप के दौरान गेहूं की ढेरियों की सफाई करते देख जिला उपायुक्त ईशा कालिया भावुक हो गईं। उन्होंने बाल मजदूरी कर रही लड़कियों को बुलाकर उनके परिवार की जानकारी हासिल की। उन्हें स्कूल जाने को प्रेरित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मंडियों में लगे बाल मजदूरों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर चाइल्ड हेल्प लाइन को भेजें। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी के खिलाफ सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने मंडी में काम कर रहे अन्य महिला पुरुष मजदूरों से अपील की कि वह कुछ पैसों के लालच में अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 2 और 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed