फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शादी करने का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सात साल कैद , जुर्माना

शादी करने का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सात साल कैद , जुर्माना

Wed, 18 Apr 2018 09:24 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
शादी करने का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में  सात साल कैद , जुर्माना
दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष कैद, जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
एडिशनल डिस्ट्रिक व सेशन जज प्रिया सूद की अदालत ने शादी करने का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने के केस में आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे सात वर्ष की कैद एक लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना राशि से 80 हजार रूपये पीड़िता को देने होंगे। जुर्माना न देने पर दोषी को एक वर्ष की कैद और काटनी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल 2016 को तलवाड़ा पुलिस ने अमनप्रीत सिंह निवासी धनेर कलां संगरूर के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस में मामला दुष्कर्म पीड़िता की ओर से एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत के बाद महिला विंग की 10 मार्च 2016 में पेश की रिपोर्ट के बाद दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि अमनप्रीत के एक दोस्त के माध्यम से वो दोनों साल 2009 फोन फ्रैंड बने थे, जिसके बाद धीरे धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गये।
विज्ञापन

इन्हीं दिनों अमनप्रीत ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया अमनप्रीत चंडीगढ़ में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करता था। इसके बाद 2012 में अमनप्रीत की मोहाली में ट्रेनिंग करने लग गया और वहां उसने एक कमरे किराये पर लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके परिजनों ने अमनप्रीत के घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा। अमनप्रीत ने मना कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ वह पुलिस में गई। बुधवाक को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed