{"_id":"5ad380194f1c1ba57f8b4a1c","slug":"15238103323-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में रूल रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में रूल रहे किसान
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं शुरू हुई अनाज की बोली, किसानों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
अनाज मंडी भदौड़ में गेहूं की बोली न होने से परेशान किसानों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नंबरदार लाभ सिंह ने बताया कि 15 तारीख होने के बावजूद भदौड़ की अनाज मंडी में बोली नहीं शुरू हो सकी। वह 10 तारीख से अनाज मंडी में बैठे हैं। फसल पूरी तरह सूखी होने के बावजूद अधिकारियों ने बोली नहीं लगाई।
किसान हरबंस सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, जीत सिंह, जरनैल सिंह, नाहर सिंह, भोला सिंह और जंग सिंह ने बताया कि बीते 4 दिनों से अपनी फसल लेकर मंडी में बैठे हैं। वहीं अधिकारी फसल में नमी बता उनको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम विभाग की ओर से मौसम खराब होने की जानकारी ने किसानों को और परेशान कर दिया है। यदि सही समय पर बोली नहीं लगी, तो किसानों को मंडियों में कई दिन और परेशान होना पड़ेगा। साथ ही फसल का नुकसान अलग होगा।
किसानों की इस समस्या को जब पत्रकारों ने मार्केट कमेटी के ध्यान में लाया तो मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी जसवंत सिंह ने तुरंत खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडी में बुलाया और फसलों की नमी चेक कर बोली शुरू करवा दी। उन्होंने बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रविवार को जब नमी चेक की तो ज्यादातर ढेरियों में साढ़े तेरह से 18 फीसदी तक नमी पाई गई, जिनकी 12 फीसदी नमी थी, उनकी बोली तुरंत शुरू करवा दी है।