{"_id":"5ad37fee4f1c1b9c098b4bdf","slug":"15238102888-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मना डॉ. आंबेडकर का जन्मदिवस
अबोहर। संविधान सुरक्षा कमेटी की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर का 127वां जन्मदिवस शनिवार को रेलवे रोड पर स्थित आंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछडे़ वर्ग के सैकड़ों महिला, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर भजन मंडली की ओर से बाबा साहेब का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम पूनम सिंह थी। वहीं विशेष मेहमानों में निहालखेड़ा स्कूल के प्रिंसिपल सुखदेव सिंह गिल, डा. रेशम सिंह अटवाल, गोपीराम सांदड़, पार्षद धर्मवीर मलकट, पार्षद ठाकर दास सिवान, संत राम, मानक शाह ने डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर अपने ओजस्वी विचार रखे। एसडीएम पूनम सिंह ने बाबा साहेब की विचार धाराओं एवं उनकी ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।