{"_id":"5ad37efe4f1c1ba67f8b4b8c","slug":"15238100481314-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के शॉट सर्किट से 14 किल्ले गेहूं व नाड जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के शॉट सर्किट से 14 किल्ले गेहूं व नाड जलकर राख
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से 14 किले गेहूं व नाड़ जलकर राख
फाजिल्का। जिले के गांव फतेहगढ़ में रविवार को खेत में लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से 14 किले गेहूं और तीन किले की नाड़ जलकर राख हो गई। गांव तरोबढ़ी निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने दो किले, एक अन्य किसान राकेश कुमार ने तीन किले, शाम सिंह ने तीन किले और सुखचैन ने छह किले जमीन ठेके पर ली हुई थी। इन सभी खेतों में गेहूं कटने को तैयार था, लेकिन रविवार सुबह बिजली तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे खेतों में फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव फतेहगगढ़ और तरोबढ़ी के किसान बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर और अन्य साधनों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की। चौकी प्रमुख एएसआई हरबंस सिंह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सहयोग दिया, लेकिन तब तक 14 किले गेहूं और आसपास खेतों की नाड़ जलकर राख हो गई थी। किसानों ने इस नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।