{"_id":"5ad237054f1c1b350a8b4863","slug":"15237260876-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में मनाया गया डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में मनाया गया डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म दिन
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना में मनाया गया डॉ. आंबेडकर जन्मदिन
खन्ना। शहर के आंबेडकर भवन में शनिवार को संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। चीफ गेस्ट राज्य सभा मेंबर शमशेर सिंह दूलो थे। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल गेस्ट आफ आनर रहे। समागम की प्रधानगी आंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह मित्तर ने की। दूलो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब की बदौलत भारत वासियों को गुलामी से आजादी मिली। देश के आजाद होने के बाद भी लोग गुलामी की जंजीरों में जकड़े थे। डॉ. अंबेडकर ने सभी वर्गों को एक बराबर मान सम्मान दिलाने के मकसद से भारतीय संविधान का निर्माण किया और आज इस मजबूत संविधान की बदौलत ही भारत विश्व के ताकतवर देशों में शामिल है। दूलो ने गएससी-एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले को दलित विरोधी करार देते हुए इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया।