{"_id":"5ad0def44f1c1b390a8b4594","slug":"152363800715-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खुदकुशी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खुदकुशी का मामला
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान व्यक्ति ने बस से लगाई छलांग, मौत
बरनाला। जिले के गांव धौला के पास एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी में चलती बस से छलांग मार दी। इसके बाद वह बस से गिरकर सड़क किनारे एक पेड़ से उसका सिर टकरा गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना तपा के सहायक थानेदार गुरसेवक सिंह ने बताया कि सेवा सिंह (48) निवासी रूड़ेके कलांजो बीते समय से कर्ज की वजह से मानसिक परेशान चल रहा था। वह शुक्रवार को अपने गांव धौला से एक प्राइवेट बस नंबर पीबी-19एम-1817 में सवार होकर बरनाला की ओर जा रहा था। जब बस तीन किलोमीटर आगे धौला रजबाहे के पास पहुंच तो उसने मुख्य दरवाजे के पास आकर छलांग लगा दी, जिसका सिर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना तपा प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार गुरसेवक सिंह ने मृतक के बेटे सुखजिंदर सिंह के बयान के आधार पर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।