{"_id":"5ad0dee24f1c1b61098b4574","slug":"15236379891243-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला फिरोजपुर का थाना अमीर खास और 43 गांव जिला फाजिल्का में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला फिरोजपुर का थाना अमीर खास और 43 गांव जिला फाजिल्का में शामिल
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर सदर के 10 गांव खुईखेड़ा थाने से जोड़े
जिला फिरोजपुर का थाना अमीर खास और 43 गांव जिला फाजिल्का में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर/जलालाबाद।
पंजाब सरकार की तरफ से पुलिस थानों के लिए जारी नए गजट के अनुसार फिरोजपुर के थाना अमीर खास को जिला फाजिल्का में शामिल कर लिया गया है। थाना अमीर खास के अधीन पड़ते गांवों के लोगों को पहले फौजदारी मामलों के लिए सब डिविजन गुरुहरसहाए जाना पड़ता था और दीवानी कार्यो के लिए उक्त गांव जलालाबाद सब डिवीजन के साथ जुड़े हुए थे। जिस कारण उक्त गावों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यही नहीं उक्त गांवों को जिला फाजिल्का के साथ जोडने के लिए लोगों की तरफ से काफी रोष प्रदर्शन भी किए गए और कई दिनों तक वकील और अन्य संगठनों के लोग हड़ताल पर भी रहे। इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी नये गजट के दौरान थाना अमीर खास को अब जिला फाजिल्का के साथ जोड़ दिया गया है। जिसका शहर निवासियों ने स्वागत किया है। थाना अमीर खास के जिला फाजिल्का में शामिल होने वाले गांवों में अमीर खास, चक्क बूर वाला, शेर मुहम्मद माहीगीर, बरानदीन वाला, जमालगड़, रुकना कासिमके, महमूद खानेके, बलेल के कामल, नत्थू चिसती, पीरे के उताड़, माहमू जोईया, पीर बख्श चौहान, बलेल के रुहेला, चक्क रख अमीर, थारा सिंह वाला उताड़, सवाह वाला, घांगा खुर्द, घांगा कला, चक्क सैदोके, बूर वाला, चक्क जमालगढ़, शमशदीन चिस्तियां, बिल्लीमार, घुल्ला-सुल्ला, बादल के उताड़, मिड्ढा, बदाल के हिठाड़, बलेल के हासल, भामा वाला, बूरा सरवन, चक्क सवाह वाला, पीरेके, भुरानाभट्टी, दुल्ले के अबाद, दुल्ले घरबाद, थारा सिंह वाला हिठाड़ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त थाना सदर जलालाबाद के 47 गांव सदर से तोड़ कर नए थाना वैरोके के साथ जोड़े गए हैं। इसी तरह थाना सदर अबोहर से 10 गांव खुई खेड़ा के साथ लगाए गए हैं। जिमसें चूहड़ी वाला धन्ना, निहाल खेड़ा, पतरे वाला, आजम वाला, रामकोट, खिप्पा वाली, घल्लू, कटहड़ा, बजीदपुर, झूमियांवाली शामिल हैं।