{"_id":"5ad0dc044f1c1b85028b45bb","slug":"152363725516-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेला
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखबीर और मनप्रीत छोड़ेंगे सियासी तीर
बैसाखी मेले पर आज होंगी सियासी कांफ्रेंस आप चुपचाप देखेगी तमाशा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बैसाखी बाले दिन 14 अप्रैल को एतिहासिक नगरी तलबंडी साबो में राजनैति पार्टीयां सियासी कांफ्रेंस करेंगी। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व कैप्टन सरकार के खजाना मंत्री मनप्रीत बादल एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर छोड़ंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि वह चुप रहेगी और समाजसेवा का कोई कार्य करेगी।
अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह कंता ने बताया कांफ्रेंस में सुखबीर बादल व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस सरकार वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने हर हालत में आडे़ हाथों लेंगे और गुंडा टैक्स भी हमलों का अहम मुद्दा होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य केवल ढिल्लो ने बताया सरकार ने बैसाखी कांफ्रेेंस की तैयारी कर ली है। हल्का तलबंडी साबों के कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज खुशबाज जटाणा का कहना है कि बैसाखी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहुंचेंगे और सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनवाकर विरोधियों जवाब देंगे। आम आदमी पार्टी के मालवा जोन के इंचार्ज बलवीर सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ से बैसाखी के मौके पर सियासी कांफ्रेंस नहीं करेगी। पार्टी कोई सामाजिक कार्य कर लोगों का मन जीतेगी।
ड्रग माफिया को बचा रही सरकार: ढिल्लों
बरनाला। आदमी पार्टी के मालवा जोन के इंचार्ज दलबीर सिंह ढिल्लों ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते कहा कि ड्रग माफिया को कांग्रेस सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी ड्रग माफिया खिलाफ अभियान जारी रखेगी। विधायकों गुरमीत सिंह मीत हेयर ,पिरमल सिंह धौला व कुलवंत सिंह पंडोरी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत मजीठिया के खिलाफ जांच कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है, जिसमें वह आरोपी पाया गया है। पुलिस के बड़े मजीठिया को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया एजेंसियों की रिपोर्ट में भारत में जितना नशा बिकता है, उसका 31 प्रतिशत नशा पंजाब में बिकता है। विधायक पंडोरी ने कहा कि कैप्टन सरकार में नशा नही रुका, बल्कि भ्रष्टाचार के रेट बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया एसजीपीसी लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। पहले तो‘नानक शाह फकीर’ फिल्म बनाने की इजाजत दे दी, फिर उसका विरोध करना शुरू कर दिया।