{"_id":"5ace391d4f1c1b533d8b49a4","slug":"15234644807-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज पैंशनरों ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज पैंशनरों ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज पेंशनरों ने किया रोष प्रदर्शन
होशियारपुर : पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर की बैठक बुधवार को बस स्टैंड परिसर में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रवीर सिंह बाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों रछपाल सिंह व आत्मानंद की मौत पर सभी पेंशनरों ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नए सदस्यों हरनाम सिंह, हुकुम सिंह, दिलबाग सिंह व जसपाल सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। बैठक के बाद पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह पलेेठू, रंजीत सिंह, तरसेम लाल ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को लागू नहीं कर रही है जिससे पेंशनरों में सरकार के प्रति आक्रोश है।