{"_id":"5ace37684f1c1b3a3d8b493e","slug":"15234640437-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में गेंहू की खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में गेंहू की खरीद शुरू
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर में गेहूं की खरीद शुरू
पहले दिन मंडी में हुई 250 क्विंटल गेहूं की आवक
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
स्थानीय अनाज मंडी में बुधवार से गेहूं की आवक शुरू हो गई है। इसकी खरीद यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संदीप जाखड़ और एसडीएम पूनम सिंह ने करवाई। इस मौके पर मार्केट कमेटी के अधिकारी, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गेहूं लाने वाले किसान मौजूद थे।
फर्म अनिल कुमार एंटरप्राइसिज पर राजस्थान के गांव कोठा पक्की के किसान गुरदास सिंह जाखड़ की ओर से बुधवार को लाया गया 200 क्विंटल गेहूं 1735 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पनसप ने खरीदा। संदीप जाखड़ ने कहा कि गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके तहत खरीद के 24 घंटों के बाद अदायगी को यकीनी बनाया गया है। एसडीएम पूनम सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नगौरी ने संदीप जाखड़ व एसडीएम का आभार जताते हुए उनसे अपील की कि वे समय-समय पर मंडी का दौरा करते रहें।
बुधवार को पहले दिन मंडी में करीब 250 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं दो ट्रालियों को नमी युक्त गेहूं होने से वापस भेज दिया गया है। इस दौरान खरीद एजेंसी मार्कफेड से टोन कुमार, कोऑपरेटिव सोसाइटी से विजय कुमार, पंजाब एग्रो से लाल चंद, वेयर हाउस से नीरज कुमार, पनसप के मैनेजर अजय खुराना, खाद्य आपूर्ति विभाग से विकास बतरा व पवन कुमार और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी, नरेश बांसल, सुभाष गांधी, नौरंग नांदीवाल, वेद प्रकाश डब्बू, जसविंदर जस्सी, अंग्रेज कुमार, घनश्याम, नीरज गोदारा, निर्मल सिंह और छिंदी प्रधान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।