{"_id":"5acb99c44f1c1bed618b68b6","slug":"152329261618-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन खाने से बच्चे बेसुध, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त भोजन खाने से बच्चे बेसुध, अस्पताल में भर्ती
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चे बेसुध, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
नई आबादी निवासी एक परिवार के तीन बच्चे रविवार शाम विषाक्त भोजन खाने से बेसुध हो गए। उन्हें सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नई आबादी गली नंबर-6 छोटी पौड़ी निवासी रमन कुमार की पत्नी ने बताया कि बीती रात उन्होंने घर में आलू गोभी की सब्जी बनाई थी। रात को उनकी 15 वर्षीय बेटी दीपिका, 13 वर्षीय कृतिका व 10 वर्षीय बेटे विशाल ने यह सब्जी खाई थी। सोमवार सुबह उठते ही तीनों बच्चे उल्टियां करने लगे और बेसुध हो गए। उन्होेंने तुरंत इन बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार करते हुए डाक्टर अमन नागपाल ने बताया संभवत: इनके घर में बनी सब्जियां पकाने से पहले उचित तरीके से साफ नहीं की गई। इसलिए यह समस्या सामने आई है। उन्होंने बताया कि आजकल अधिकतर सब्जियों में अंधाधुंध कीटनाशकों का छिड़काव होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सब्जियों को काटने से पहले और बाद में कई बार साफ पानी से धोकर ही बनाए।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।