{"_id":"5acb98e14f1c1b636b8b4905","slug":"152329238913-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिमों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नही ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिमों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नही ,
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडियों में पानी और लाइट तक नहीं, दावे बड़े बड़े
पंजाब मंडीकरण बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा- 22 हजार करोड़ से बनेंगी बोर्ड की सड़कें
कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी मंजूरी, बनेंगी 16 हजार किलोमीटर सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पंजाब सरकार की वित्तीय हालत से हर कोई वाकिफ है। इन दिनों सरकार के पास मुलाजिमों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गेहूं की सरकारी खरीद का उद्घाटन करने पहुंचे पंजाब मंडीकरण बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने पहाड़ ने बड़े-बड़े दावे कर दिए। चेयरमैन ने दावा किया कि पंजाब सरकार एक साल में 22 हजार करोड़ खर्च कर मंडीकरण बोर्ड की 16 हजार किलोमीटर की बदहाल सड़कें बनाएगी। यह सब 31 मई 2019 से पहले बनकर तैयार होंगी। पंजाब की सभी मंडियों का कायाकल्प होगा। तीन वर्षों में 750 करोड़ रुपये खर्च कर पंजाब के 151 यार्ड, 284 सब यार्ड व 1395 खरीद केंद्रों का कायाकल्प होगा। इसमें सीवरेज, टायलेट, पीने के लिए साफ पानी व यार्ड की कमियों आदि के अलावा अन्य मांगें भी शामिल हैं। ये सभी काम इसी महीने शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल 120 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा खरीद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब मंडीकरण बोर्ड ने सर्वे कर लिया है। जल्द ही जो मंडियां शहर में है उन्हें जल्द शहर से बाहर निकाला जाएगा ताकि लोगों बीमारियों से बचाया जा सकें
उधर, लाल सिंह के दावों पर खन्ना से अकाली दल के हलका इंचार्ज रंजीत सिंह तलवंडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले आम जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। अब आगे वादे पर वादे कर रहे हैं। पूरा कोई करना नहीं है। यह तो बस मुंगेरी लाल के रंगीन सपने हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।
विज्ञापन
इसी तरह आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने भी पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ तो पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कह रहे है कि सरकार के पास मुलाजिमों वेतन देने के लिए पैसे तक नही है वहीं दूसरी ओर लाल सिंह कह रहे हैं कि सीएम ने 22 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है अब या तो पंजाब के सीएम झूठ बोल रहे हैं या फिर लाल सिंह पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे है।
चेयरमैन लाल सिंह ने खरीद शुरू कराई
उधर, एशिया की सबसे बड़ी मंडी खन्ना पहुंचे पंजाब मंडीकरण बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने 40 क्विंटल गेहूं की ढेरी की 1735 रुपये के हिसाब से बोली लगाकर खरीद शुरू कराई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाल सिंह ने कहा कि किसी भी किसान को पंजाब की किसी भी मंडी में कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी खरीद एजेंसियों को आदेश दिए है कि मंडी में किसान को किसी तरह कि समस्या आई तो उन पर सख्त से सख्त क ार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में खरीद, 48 घंटे में भुगतान व 72 घटे में मंडी से फसल लिफ्ट हो जानी चाहिए।
मंडी में सब राम भरोसे
इसी दौरान बीच में बैठे कुछ आढ़ती गुफ्तगू करने लगे कि मंडियों मे किसानों को पानी का प्रबंध नहीं है और यहां दावे बड़े बड़े हो रहे हैं। लाल सिंह ने इन दावों की पोल अनाज मंडी के प्रबंध खुद ब खुद खोल रहे थे। कहने को खन्ना की अनाज मंडी एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी है। लेकिन यहां न तो शौचालयों का प्रबंध है और न ही किसानों के ठहरने का। पीने को पानी तक नहीं है। कुल मिलाकर सब राम भरोसे ही चल रहा है।