{"_id":"5ac7a3634f1c1bd6618b5e34","slug":"15230329367-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा केंद्र मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा केंद्र मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिल रहा वेतन, सेवा केंद्र मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सेवा केंद्र मुलाजिमों ने बीते पांच माह से वेतन न मिलने से गत चार दिनों से संघर्ष के बाद शुक्रवार को शहर से रोष मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय कचहरी चौक में कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार सेवा केंद्रों को चला रही कंपनी बीएलएस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान वीरभद्र सिंह, ब्रजेस कुमार ने कहा कि कैप्टन सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्र खोले थे, लेकिन यहां काम कर रहे मुलाजिमों को बीते 5 माह से वेतन नहीं मिला। इससे परेशान होकर उन्हें यह संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों कॉलेजों में पढ़ने वाले उनके बच्चों की दाखिला फीस भरने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सेवा केंद्रों के मुलाजिम के अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने से जहां सरकार को लाखों करोड़ों रुपयों के रेवन्यू का घाटा पड़ रहा है। वहीं सेवा केंद्रों की ओर से ऑनलाइन होने वाले काम न होने से जनता को परेशानी हो रही है।