फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   -जिला बार एसोसिएशन बरनाला का चुनाव आज ।

-जिला बार एसोसिएशन बरनाला का चुनाव आज ।

Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
-जिला बार एसोसिएशन बरनाला का चुनाव आज ।
अध्यक्ष पद के दावेदारों में हैं अभय कुमार व पंकज बांसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव के पदों के लिए का मतदान आज जिला कोर्ट परिसर में होगा। जिसमें बार के 464 वकील मतदान में भाग ले सकेंगे। मतदान का समय सुबह साढ़े नौ बजे से चार बजे तक रहेगा। सायं करीब साढ़े 5 बजे परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। गौर हो कि अध्यक्ष पद के दावेदारों में पूर्व अध्यक्ष अभय जिंदल व पूर्व महासचिव पंकज बांसल मैदान में हैं। दोनों उमीदवार अध्यक्षता सीट पर काबिज होने के लिए अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करते करते मतदाताओं की शरण में जा चुके हैं।
एडवोकेट अभय जिंदल वकालत के कार्यकाल में चार बार उपप्रधान, चार बार सचिव तथा आखिरी साल में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रहें हैं और युवा एडवोकेट पंकज बांसल दो बार जिला बार एसोसिएशन के सचिव पद पर रह चुके हैं एवं 9 वर्षों से वकालत कर रहे हैं। उधर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट संदीप कुमार और एडवोकेट कर्णदीप गर्ग चुनाव में हैं। जिला बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए एडवोकेट दर्शन समीक और एडवोकेट विनीत कुमार चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की कई मांगें लंबित हैं
बता दें कि जिला बार एसोसिएशन की कई मांगें लंबित हैं जिन्हें अपने दम पर पूरा कराने में एसोसिएशन के पूर्व अधिकारी कमजोर रहे हैं। लंबित मुख्य मांगों में चेंबरों का निर्माण, वकीलों के लिए डाक्टरी सहूलतें, लाइबरेरी, मीटिंग हाल, मैस-कैंटीन आदि शामिल हैं। प्रधानगी पद के उमीदवार युवा वकील पंकज बांसल समेत बाकी युवा वकीलों का दावा है कि वे जीत के बाद उक्त मांगों को पूरा करवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed