फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 दिन से चल रहा था रोष प्रदर्शन

21 दिन से चल रहा था रोष प्रदर्शन

Thu, 05 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
21 दिन से चल रहा था रोष प्रदर्शन
सड़क ने बनाने पर काउंसिल का घेराव
विज्ञापन

काली झंडियां लगाकर प्रमुख बाजारों में निकाला रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्थानीय धनौला रोड की खस्ताहाल व अधूरे पड़े निर्माण कार्य के चलते धनौला रोड सुधार कमेटी द्वारा विगत 21 दिनों से किए जा रहे रोष धरने व प्रदर्शन संघर्ष के बाद भी प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से ध्यान न दिए जाने पर गुस्साए धनौला रोड कमेटी ने सैकड़ों बाइक, कार अन्य वाहनों पर काली झंडियां लगा शहर के धनौला रोड, सदर बाजार, रामबाग रोड में से रोष मार्च निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जब प्रदर्शनकारी नगर काउंसिल के कार्यालय के समक्ष पहुंचे तो नगर काउंसिल के अधिकारियों द्वारा अंदर से गेट बंद करा दिए गए, जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गेट के सामने धरना लगाकर करीब एक घंटे काउंसिल का घेराव कर रोड जाम कर दिया। इस अवसर पर कमेटी के कनवीनर गुरबख्श सिंह, हैप्पी बांसल, पप्पू जसधौल, संजू ने कहा कि नगर काउंसिल की अनदेखी व प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के कारण धनौला रोड निवासी सड़क की खस्ताहाल व अधूरे प्रबंधों से परेशान हो रहे हैं, लेकिन इसके लिए अधिकारियों द्वारा केवल कागजी कार्रवाई में टेंडर पास कर उन्हें भरोसा दे दिया जाता है। इस बार वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक धनौला रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस रोड के निर्माण के लिए कांग्रेस नेता केवल ढिल्लों प्रतिदिन ही समाचार पत्रों में झूठे बयान दे रहे हैं कि पांच अप्रैल तक रोड का काम शुरू करवा दिए जाएगा, परंतु अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में ऐसे झूठे बयान देने से यह लोगों के साथ धोखा है। नगर काउंसिल के प्रधान संजीव शौरी ने कहा कि काउंसिल द्वारा 10 अप्रैल तक टेंडर मांगे गए हैं,17 अप्रैल को टेंडर खोलकर अलाट कर दिए जाएंगे व इस रोड का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा व मानसून से पहले पहले इस काम को निपटाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed