फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गेहूं खरीद एजेंसियों को शैड अलॉट

गेहूं खरीद एजेंसियों को शैड अलॉट

Tue, 03 Apr 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद एजेंसियों को शैड अलॉट
गेहूं खरीद एजेंसियों को शेड अलाट
विज्ञापन

किसान 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाएं
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
राज्य में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। अभी तक किसी भी मंडी में नई गेहूं नहीं आया है। वहीं मंडियों में खरीद की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंगलवार को मार्केट कमेटी कमेटी में अधिकारियों और खरीद एजेंसियों की बैठक हुई। बैठक में खरीद एजेंसियों को शेड अलाट किए गए।
मार्केट कमेटी सचिव सलोध विश्नोई ने सभी खरीद एजेंसी अधिकारियों को आगाह किया कि वह 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाली गेहूं की खरीद न करें। साथ ही किसानों से भी अपील की कि रात के समय गेहूं की कटाई न करें। रात में कटाई से गेहूं में नमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के आधार पर आने वाले गेहूं की खरीद का तुरंत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंडी का शेड नंबर 1,2,3 वेयर हाउस को, 5,6,7 पंजाब एग्रो को, 8 व 13 पनसप को, 9 व 10 एफसीआई को, 11,12 पनग्रेन और कॉटन यार्ड में खरीद करने की मंजूरी मार्कफेड को दी गई है। इस बार सरकार ने गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। विश्नोई ने कहा कि सभी मजदूरों को निर्धारित मजदूरी दी जाए ताकि लोडिंग अनलोडिंग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।
विज्ञापन

आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नागौरी ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों से अपील की कि बारदाना की कमी न आए। वहीं आढ़तियों से सड़कों पर गेहूं न उतरवाने की अपील की है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के निर्भय सिंह, कृपाल सिंह, अशोक सिंगला, सतीश सेठी, वेयर हाउस से नीरज जिंदल, विजय कुमार, पंजाब एग्रो से लाल चंद, पनसप से राजिंदर कुमार, एफसीआई से सुनील कुमार, पनग्रेन से विकास बत्रा, पवन सिंगला, मार्कफेड से कुलदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed