{"_id":"5aa807e54f1c1bc4758b539b","slug":"152096175113-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु की टक्कर से बुझ गया घर का अकेला चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशु की टक्कर से बुझ गया घर का अकेला चिराग
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशु की टक्कर से युवक की मौत
पिता जेल में, भाई की कैंसर से मौत, बेसहारा हो गई बूढ़ी मां
अबोहर।
खुईयां सरवर से दलमीरखेड़ा के बीच गांव दौलतपुरा में सोमवार रात लावारिस पशु की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव दलमीरखेड़ा निवासी सोनू (23) पुत्र बुधराम सोमवार रात बाइक से गांव खुईयां सरवर किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था। जब वह दौलतपुरा के पास पहुंचा तो रास्ते में एक लावारिस पशु से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक सोनू की पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोनू का पिता बुधराम 13 साल पहले हत्या के आरोप में जेल चला गया। इसके बाद सोनू के छोटे भाई सुनील (18) का एक हाथ खराब हो गया जिसे बाद में डॉक्टरों ने काट दिया। उसके बाद भी करीब आठ माह पहले ही उसकी मौत हो गई। सुनील की मौत के बाद अब सोनू मेहनत मजदूरी करके अपनी मां के साथ गुजारा करता था। सोमवार रात लावारिस पशु ने बूढ़ी मां का सहारा छीन लिया। सरपंच सुखविंद्र सिंह ने बताया कि इस परिवार के पास खुद का मकान भी नहीं है। सुनील के इलाज के समय लोगों से हजारों रुपये उधार भी लिए थे। उन्होंने प्रशासन से मृतक सोनू की वृद्ध माता को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
बाइक की टक्कर में गई युवक की जान
अबोहर। फाजिल्का रोड गांव धल्लू के पास सोमवार रात तेजगति बाइक की टक्कर से एक चाय विक्रेता की मौत हो गई।
मूल रूप से फाजिल्का की धींगड़ा कालोनी निवासी व हाल आबाद गांव घल्लू कृष्ण कुमार पुत्र कालूराम गांव घल्लू के बस अड्डे पर चाय बेचता था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक तेज गति बाइक चालक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गांव निहालखेड़ा निवासी भगवान दास पुत्र ओम प्रकाश घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सदर की पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।