{"_id":"5b5787ec4f1c1bb24b8b4e18","slug":"151532463084-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बर्बादी की तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बर्बादी की तो होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की बर्बादी पर अब पांच हजार के चालान का प्रस्ताव
वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी की बैठक में लिया फैसला
गैर कानूनी वाटर स्टोरेज टैंक सील होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चालान तो होगा ही जो नियमित रूप से पानी की बर्बादी करते पकड़ जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी। वाटर सप्लाई कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को हुई बैठक में कहा कि होटलों में चेक किया जाएगा। वहां पर अवैध वाटर स्टोरेज टैंक को सील किया जाएगा। पानी की बर्बादी करने वालों पर चालान की पेनल्टी 2500 से बढ़ाकर 5000 करने का प्रस्ताव रखा गया है।
संबंधित अधिकारियों को कहा गया है कि वे फॉल्टी मीटर, गैर कानूनी कनेक्शन और रेगुलर लीकेज और पानी की चोरी की रेगुलर रिपोर्ट लें। बैठक में यह भी चर्चा की गई है कि पड़ोसी राज्यों में क्लोरिनेशन सिस्टम को अडाप्ट की जाए। पंपिंग मोटर और ट्यूबवेल को लगातार चेक किया जाए। ट्यूबवेलों पर टायलेट ब्लाक का निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। गांव में जलापूर्ति, स्टार्म और सीवर लाइन को मजबूत किया जाए। सभी पार्कों में टर्शरी वाटर आपूर्ति हो।
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कंवरजीत सिंह राणा ने की। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों के अलावा नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए।