फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अशोक विहार कालौनी के तीनों रास्तों पर गेट लगा नगर कौंसिल को दी चुनौती

अशोक विहार कालौनी के तीनों रास्तों पर गेट लगा नगर कौंसिल को दी चुनौती

Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अशोक विहार कालौनी के तीनों रास्तों पर गेट लगा नगर कौंसिल को दी चुनौती
लोगों के लिए परेशानी का सबब बने अवैध रूप से लगाए गेट
विज्ञापन

अशोक विहार कालोनी के तीनों रास्तों पर गेट लगा नगर काउंसिल को दी चुनौती
लोगों के लिए परेशानी का सबब बने अवैध रूप से लगाए गेट
फाजिल्का
फाजिल्का। शहर के बीचों बीच महानगरों की तर्ज पर कारपोरेट सोसायटी बनाने की इच्छा रखने वाले अशोक विहार कालोनी वासियों ने अपनी सुविधा के लिए शहर के अन्य लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होंने बिना नगर काउंसिल की इजाजत लिए कालोनी के तीन रास्तों पर गेट लगाकर आम रास्तों को खास बना दिया है। उनकी इस हिमाकत पर नगर काउंसिल ने सख्त नोटिस लेते हुए गेट लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर के साथ सटशी उक्त अशोक विहार कालोनी जो स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवरेज जैसी सारी सुविधाएं तो नगर काउंसिल से ले रही है लेकिन कालोनी के कुछ लोगों ने अपनी कारों की हिफाजत के नाम पर रात्रि के साथ साथ दिन में भी बड़े वाहनों के लिए गेट बंद करने शुरू कर दिए हैं जबकि नगर काउंसिल की हद में आने वाली उक्त कालोनी बाउंड्री वॉल वाली कालोनी नहीं है। कालौनी निवासियों की इस कारगुजारी ने शहरवासियों के लिए भारी समस्या खड़ी कर दी है। इन रास्तों पर गेट लगाने के लिए कालोनी के कई घरों से 15-15 सौ रुपये की वसूली भी की गई है। यहां तक कि कालोनी के कई लोग भी इससे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

अवैध रूप से लगाए तीन गेट के कारण आदर्श नगर, बाबा रामदेव नगर, सुंदर नगर, चक्क वाले झुग्गे आदि के बाशिंदों को अपनी कार आदि लेकर लंबे रास्ते से घूमकर निकलना पड़ता है। इससे परेशान हो रहे लोगों ने कहा कि गेट वह कालोनियां लगा सकती हैं जो अधिकृत हों और उनकी मंजूरी से पहले उनकी अलग बाउंड्री वॉल बनाने की बात कही गई हो। न तो ये कालोनी अधिकृत है और न ही अलग बाउंड्री वॉल की मंजूरी ली गई है। आदर्श नगर निवासी डा. अमित कटारिया, हनी, मदन लाल, अशोक कुमार आदि ने कहा कि रात के वक्त किसी बुजुर्ग या अन्य व्यक्ति की हालत खराब होने पर अशोक विहार कालोनी में से शार्टकट के जरिये लोग मेन रोड पर आ जाते थे लेकिन अब गेट लगाए जाने से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। इस बारे में नगर काउंसिल के सुपरिंटेंडेंट राजेश कंबोज ने कहा कि काउंसिल की ओर से सोमवार को अवैध रूप से तीन गेट का निर्माण करवाने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और अगर उन्होंने गेट न हटाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड के पार्षद देवराज मोंगा ने कहा कि इन गेटों से लोगों को परेशानी तो होगी ही इस लिए वे नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी से बात करेंगे और कोई जरूर हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed