{"_id":"59ee1ab44f1c1bcc538b8a41","slug":"150877670510-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत और कर्ज से दुखी किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत और कर्ज से दुखी किसान ने दी जान
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की मौत और कर्ज से दुखी किसान ने दी जान
फसल खराब होने से चढ़ गया था तीन लाख से ज्यादा कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर (मानसा)।
जिले के गांव बाजेवाला के एक किसान ने रविवार रात कर्ज से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण सिंह (43) के तौर पर हुई है। बलवीर सिंह बीरा ने बताया कि उसका बड़ा भाई कृष्ण सिंह बीते कुछ समय से परेशान था। मृतक का सोमवार को गांव बाजेवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पिता लखा सिंह की एक साल पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई। उनके इलाज पर करीब 6-7 लाख रुपये खर्च हो गया था। यही नहीं बीते साल कृष्ण सिंह की कपास और जीरी की फसल बर्बाद हो गई थी। उस पर कोऑपरेटिव सोसाइटी और आढ़तियों का तीन लाख से अधिक कर्ज था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। छोटे भाई बलवीर सिंह बीरा के अनुसार कृष्ण सिंह ने अपने रविवार रात को कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी परमजीत कौर और 22 साल के बेटे प्रितपाल को छोड़ गया है। पीड़ित परिवार ने सूबा सरकार से मुआवजे की मांग की है।
फोटो : 23 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक कृष्ण सिंह की फाइल फोटो।