{"_id":"5977757b4f1c1b14348b463f","slug":"15010011624-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में विघ्न डालने के आरोप में पार्षद व उसके साथियों खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में विघ्न डालने के आरोप में पार्षद व उसके साथियों खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद पर काम में बाधा डालने का केस दर्ज
मानसा। पार्षद और नगर काउंसिल के इंस्पेक्टर के बीच सोमवार को हुई किसी बात को लेकर झड़प के बाद मंगलवार को थाना सिटी-2 की पुलिस ने क्लर्क की मारपीट करने व सरकारी काम में विघ्न डालने का केस दर्ज किया है। केस में पार्षद व उसके साथियों को आरोपी बनाया गया है।
सोमवार को पार्षद अनिल जोनी व इंसपेक्टर महिंद्रपाल की किसी बात को लेकर झड़प हो गई है और यह बात थाने तक जा पहुंच। इंसपेक्टर महिंद्रपाल ने नगर काउंसिल में कंप्यूटर पर बैठे सचिन नाम के नौजवान को रोका, जिसकी सूचना पार्षद अनिल जोनी तक पहुंच गई। उन्होंने दफ्तर आकर इस संबंधी जब बातचीत की तो झड़प हो गई।
इंसपेक्टर महिंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि पार्षद अनिल कुमार जोनी समेत अन्य व्यक्तियों ने सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाला है। अन्य मुलाजिमों ने भी महिंद्रपाल के हक में पुलिस के पास बयान दिए। उन्होंने कहा कि सचिन कमेटी का मुलाजिम नहीं है, जिसे धक्के से वहां बैठाया गया है। थाना मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले में पार्षद अनिल कुमार जोनी, सचिन कुमार, राज कुमार समेत अन्य 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पार्षद अनिल जोनी का कहना है कि इंसपेक्टर महिंद्रपाल ने कंप्यूटर रिकार्ड से छेड़छाड़ करने के लिए मुलाजिम को रोका और उससे मारपीट की। उन्होंने कहा कि इसेलेकर उन्होंने सिर्फ विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सचिन कमेटी का मुलाजिम होने कारण ही कंप्यूटर पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्चाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।