फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक और चिटफंड कंपनी बरनाला के लोगों के लाखों रूपए लेकर रफूचक्कर

एक और चिटफंड कंपनी बरनाला के लोगों के लाखों रूपए लेकर रफूचक्कर

Sat, 22 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एक और चिटफंड कंपनी बरनाला के लोगों के लाखों रूपए लेकर रफूचक्कर
निवेशकों से रकम ऐठ कर चिटफंड कंपनी के संचालक फरार
विज्ञापन

- बरनाला में रोजवैली चिटफंड कंपनी के संचालक समेत तीन पर केस दर्ज
- आरोपी फरार, ज्यादा ब्याज और विदेश में टूर कराने के नाम पर ऐठी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिल में एक और चिटफंड कंपनी रोजवैली लोगों के लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई है। पुलिस ने कंपनी की संचालिका के अलावा कंपनी से जुड़े दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार हैं। थाना सिटी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास पूनम रानी पत्नी पवन कुमार निवासी बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा था कि बरनाला के गगनदीप शर्मा पुत्र हरबंस लाल, नरेश कुमार पुत्र किशन कुमार और पिंकी रानी पत्नी नरेश कुमार ने मिलकर रोजवैली नामक एक चिटफंड कंपनी बनाई थी। वे लोगों को उनके रुपये दोगुने करने और ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर अपनी बचत योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करते थे। कंपनी की ओर से निवेशकों को विदेश में टूर कराने के भी लालच दिए जाते थे। इस तरह से जिले में तमाम लोगों से रकम ऐठे गए।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने भी विश्वास किया और 6 लाख 3300 सौ रुपये कंपनी में निवेश किए। इतना ही नहीं उसने लाखों रुपये अपने रिश्तेदारों और जान पहचाना के लोगों से भी कंपनी में निवेश कराए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जब लोगों ने रोजवैली कंपनी के मालिकों गगनदीप शर्मा व उसके हिस्सेदारों से रुपये दोगुने और ब्याज देने की बात कही, तो आरोपी आनाकानी करने लगे। आखिर लोगों के लाखों रुपये लेकर इस चिटफंड कंपनी के मालिक व हिस्सेदार रफूचक्कर हो गए। पुलिस के अनुसार जिले में तमाम लोग कंपनी की ओर से की गई ठगी के शिकार हुए हैं। अब पुलिस कंपनी के मालिकों और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पहले क्राउन कंपनी के निवेशक हुए थे ठगी के शिकार
जिले में चिटफंड कंपनी के जरिये लोगों से ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजवैली कंपनी से पहले पिछले दिनों क्राउन नामक चिटफंड कंपनी के जरिये जिले के लोगों से ठगी का मामला सुर्खियों में आया था। मामले में निवेशकों ने शिकायत की थी कि करोड़ों रुपये की ठगी कर कंपनी के संचालक फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई भी की, लेकिन अभी तक निवेशकों को न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed