फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस के डर से नौजवान किसान ने निगली कीटनाशक दवा

पुलिस के डर से नौजवान किसान ने निगली कीटनाशक दवा

Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के डर से नौजवान किसान ने निगली कीटनाशक दवा
पुलिस प्रताड़ना से परेशान किसान ने निगला कीटनाशक
विज्ञापन

- हालत गंभीर, एक मामले में पूछताछ के लिए घर से उठा ले गई थी पुलिस
- पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से थाने से छुड़ाकर घर वापस आया था बग्गा
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
गांव झब्बर में पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने कीटनाशक निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि झुनीर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह किसान बग्गा सिंह पुत्र बिक्कर सिंह को आर्म्स एक्ट के एक मामले में पूछताछ के लिए घर से उठा लिया था। किसी प्रकार गांव के पंचायत प्रतिनिधि उसे पुलिस से छुड़ाकर घर लाए। पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर बग्गा सिंह ने घर में ही कीटनाशक दवा पी ली। बग्गा सिंह के चाचा मग्घर सिंह व रिश्तेदार राजिंदर सिंह ने बताया कि करीब चार माह पहले एक झगड़े के मामले में जोगा पुलिस ने बग्गा सिंह को थाने बुलाया था। इसमें मामला दर्ज करने के बाद बग्गा सिंह जेल से जमानत पर छूटकर घर आ गया था। पुलिस का कहना है कि उसके पास एक रिवाल्वर भी है, जिसके लिए झुनीर पुलिस ने उसको घर से उठा लिया।

उन्होंने बताया कि परिवार व गांव की पंचायत बग्गा सिंह को पुलिस से छुड़वाकर घर लाई। इसे लेकर बग्गा सिंह काफी परेशान था। इसी बीच उसने कीटनाशक पी ली। बग्गा सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद शनिवार को पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर थाना झुनीर के मुखी हरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस के पास कोई ऐसा मामला नहीं है और न ही पुलिस ने किसी ऐसे मामले में किसी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed