{"_id":"595a776f4f1c1b30558b45bb","slug":"149910108916-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज जाम, हारमोनियम बजा प्रशासन को जगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज जाम, हारमोनियम बजा प्रशासन को जगाने का प्रयास
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने में संगीत, समस्या हल करो हरशरण जीत
सीवरेज जाम, हारमोनियम बजा प्रशासन को जगाने का प्रयास
सीवरेज बोर्ड के एसडीओ के खिलाफ मोहल्लेवासियों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
स्थानीय नई आबादी गली नं. 5 में बाबा रामदेव मंदिर के सामने सोमवार को सीवर जाम से परेशान लोगों ने मोहल्ले की मुख्य गली में धरना दिया। इससे दोनों ओर यातायात बंद हो गया। धरनाकारियों ने वाटर एवं सीवरेज बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं बाबा रामदेव मंदिर के कथा वाचक गोबिंद सागर नेे हारमोनियम बजा प्रशासन को लोगों में फैलने वाली बीमारियों और समस्याओं से अवगत करवाने का प्रयास किया।
वार्ड नं. 17 के पार्षद ठाकुर दास सिवान ने बताया कि उनके वार्ड में बीते कई सालों से सीवर लाइनें जाम हैं। बार-बार मांग करने पर भी वाटर एवं सीवरेज बोर्ड कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मोहल्ले में बाबा रामदेव मंदिर में हर माह की 9 को जागरण होता है, लेकिन वाटर एवं सीवरेज बोर्ड की लापरवाही से उन्हें गंदे पानी की बदबू से गुजरना पड़ता है। इस वजह से महिलाओं और बच्चों के पैरों में कई तरह की बीमारियां पैदा हो रही है। पेयजल में भी सीवरेज का पानी शामिल होकर आता है।
सीवरेज बोर्ड के एसडीओ हरशरण जीत सिंह ने कहा कि जाम की सूचना मिलते ही उन्होंने डिसिल्टिंग मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसका पुख्ता हल तो अमृत योजना के तहत ही होगा। अमृत योजना के तहत करीब 78 करोड़ की लागत से 92 कि लोमीटर नई सीवर लाइन बिछाते पुरानी लाइनों की मुरम्मत की जाएगी। वहीं करीब 22 करोड़ की लागत से पेयजल की पूर्ति की करीब 11 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस दौरान संतोष देवी, गुड्डी देवी, कलावंती, लक्ष्मी देवी, दीपक, पवन कुमार, तरसेम, राजकुमार, विजय, महावीर प्रसाद और राजकुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।