{"_id":"5953dd2a4f1c1b9b798b488e","slug":"14986683746-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर के ट्रक आपरेटरों ने जाम लगाकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर के ट्रक आपरेटरों ने जाम लगाकर किया रोष प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ऑपरेटरों ने जाम लगाकर किया रोष प्रदर्शन
मानसा में दो घंटे तक बनी रही ट्रैफिक समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
मानसा, बुढलाडा, बोहा, बरेटा व सरदूलगढ़ के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने पहले डीएफएससी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर जाम किया। बाद में एसडीएम दफ्तर के सामने रोष धरना दिया। लिंक रोड पर धरना लगने से बसों व अन्य वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। इस वजह से शहर में करीब दो घंटे तक ट्रैफिक समस्या बनी रही।
प्रदर्शनकारी ऑपरेटरों ने कहा कि ट्रक यूनियन की पुरानी अदायगी किसी अन्य व्यक्ति को कर दी गई। इस वजह से उनके लाखों रुपये फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अन्य फैसले के तहत ट्रक यूनियन भंग करने का फैसला फिर से सोचने वाला है, क्योंकि ऐसा होने से व्यापारी ट्रक आपरेटर अपनी मनमानी पर उतर आएंगे। उन्होंने पंजाब सरकार के नाम डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बहला सिंह, जसकरण सिंह, राकेश कुमार, मलकीत सिंह, सुरिंदर कुमार, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, जसमीत सिंह, काला सिंह और भोला सिंह भी मौजूद थे।