{"_id":"594013094f1c1b2f098b45cc","slug":"149737142612-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधा थाने में महिला सिपाही द्वारा की खुदकुशी से पुलिस अधिकारियों ने नही सीखा सबक,थाने इंसाफ लेने गए लडकी को थानेदार ने कहा अपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधा थाने में महिला सिपाही द्वारा की खुदकुशी से पुलिस अधिकारियों ने नही सीखा सबक,थाने इंसाफ लेने गए लडकी को थानेदार ने कहा अपने
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेदार के खिलाफ एसएसपी ने किया कार्रवाई का दिखावा
- महिला फरियादी ने थानेदार पर लगाए थे गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला । लगता है पुलिस अफसरों ने थाना जोधा में एक पुलिस मुलाजिम के व्यवहार से तंग आकर महिला सिपाही के खुदकुशी करने की घटना से कोई सबक नहीं लिया है। आरोप है कि थानेदार के खिलाफ शिकायत के बाद एसएसपी ने भी महज सस्पेंड करने की कार्रवाई का दिखावा ही किया। मामला एक महिला फरियादी का है, जो अपने जीजा और पति के साथ विवाद के बाद न्याय के लिए सिटी थाने पहुंची थी। उसका आरोप है कि उसे पुलिस से न्याय तो दूर उल्टा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।
एसएसपी के समक्ष पेश हुई पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब वह थाने गई तो शिकायत सुनने के बाद जांच अधिकारी थानेदार रणजीत सिंह ने उसके साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि थानेदार ने न्याय दिलाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की। पीड़िता ने बताया कि जीजा से विवाद के कुछ दिन बाद जब वह दूसरी बार पति से झगड़े के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंची तब भी उसे थानेदार रणजीत सिंह के गलत आचरण का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि उसने आपबीती से जिला पुलिस मुखी बलजोत सिंह रठौर को अवगत करा दिया, लेकिन मामले में एसएसपी ने भी कार्रवाई का ड्रामा रचा। उन्होंने मौखिक रूप से तो थानेदार को सस्पेंड करने के आदेश दिए, पर उन्होंने वास्तव में कोई कार्रवाई नहीं की।
उधर, मामले में जिला पुलिस मुखी बलजोत सिंह राठौर ने कहा कि वह मामले की असलियत का पता लगा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में जरूर न्याय संगत कदम उठाया जाएगा।