फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हर्बल फॉरेस्ट प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए शिष्टमंडल करेगा हरिद्वार का दौरा

हर्बल फॉरेस्ट प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए शिष्टमंडल करेगा हरिद्वार का दौरा

Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
हर्बल फॉरेस्ट प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए शिष्टमंडल करेगा हरिद्वार का दौरा
हर्बल फॉरेस्ट प्रोजेक्ट के लिए हरिद्वार जाएगा शिष्टमंडल
विज्ञापन

विधायक लतिका शर्मा ने वन अधिकारियों के प्रोजेक्ट में तेजी लाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
विश्व हर्बल फॉरेस्ट प्रोजेक्ट प्रक्रिया में और तेजी लाएं। यह प्रदेश सरकार का अहम प्रोजेक्ट है, जिसके लिए योग गुरु रामदेव और राज्य सरकार के बीच समझौता हुआ है। लेकिन परियोजना में जितनी तेजी होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। इसके लिए एक शिष्टमंडल हरिद्वार जाकर परियोजना को त्वरित गति से पूरा करने के लिए आचार्य बालकृष्ण से मिलकर सभी औपचारिकताएं पूरी करे। कालका विधायक लतिका शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें ये निर्देश दिए।
कालका विधायक ने कहा कि मोरनी प्रदेश का एकमात्र पहाड़ी क्षेत्र है, जिसका मुख्यमंत्री कई बार दौरा कर चुके हैं। इस क्षेत्र को देश और विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसे विश्व का सबसे बड़ा हर्बल फॉरेस्ट बनाने की योजना है। इसलिए इस परियोजना की दिशा में सभी अधिकारियों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस प्रोजेक्ट के अध्ययन के लिए पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण मार्च में इस क्षेत्र का दौरा भी कर चुके हैं। उनके साथ आए दो दर्जन विशेषज्ञों ने भी यहां के पानी और मिट्टी के सैंपल लिए साथ ही चिकित्सकीय पौधों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीपी भोजवैद्य ने बताया कि वर्ल्ड हर्बल फॉरेस्ट के लिए 125 एकड़ में प्रदर्शनी सेंटर बनाने के लिए जगह की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चालू बरसात सीजन में 3 लाख 34 हजार 867 औषधीय पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बैठक में स्पेशल सचिव डी हेमरम, वन संरक्षक उतर परिमंडल जेसी मिणा, वन संरक्षक प्लानिंग एपी शर्मा, डीएफओ हेडक्वार्टर जगमोहन शर्मा, डीएफओ मोरनी पिंजौर पवन शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed