{"_id":"593ef3711126f42e018b463d","slug":"14972978011-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा ने बरवाला में चलाया सफाई अभियान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा ने बरवाला में चलाया सफाई अभियान।
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान
बरवाला। भाजपा युवा मोर्चा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला के सामने सड़क पर झाडू़ लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शुरू किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य प्रिया डबवाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेषतौर से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिया डबवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सरकार ने शुरू किया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजयुमो पंचकूला हर महीने के तीसरे व चौथे रविवार को इसी तरह पंचकूला के गांव व शहरों में अलग-अलग स्थानों पर सफाई करेगा। इस अवसर पर बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंगला, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव भाजपा जगदीश कश्यप, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सतिन्द्र नाडा (सन्नी), परमजीत राणा, दोनों जिला महामंत्री संदीप यादव व गौतम राणा, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंद्र कौशल, बरवाला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय राणा, दोनों महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।