{"_id":"593ef2541126f4d8028b4607","slug":"14972975153-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में शिव मन्दिर के पास पुलिया पर रोलिंग न होने के कारण हादसों को मिल रहा है न्योता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में शिव मन्दिर के पास पुलिया पर रोलिंग न होने के कारण हादसों को मिल रहा है न्योता।
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के सामने पुलिया पर नहीं लगाई रेलिंग
बरवाला। कस्बा बरवाला में बरवाला भरैली संपर्क मार्ग पर शिव मंदिर के सामने कस्बे से पानी की निकासी के लिए सड़क पर बनी पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण हादसों का डर रहता है। कस्बावासी मिंकू शर्मा, ओमप्रकाश, धर्मवीर सिंह, कमलजीत राणा ने बताया कि बीते दिनों मंडी बोर्ड ने सड़क तो बना दी लेकिन इस शिव मंदिर के सामने बनी पुलिया पर विभाग ने रेलिंग नहीं लगाई। उनका कहना है कि यह पुलिया एक चौराहे के रास्ते पर स्थित है। जहां दिन रात लोगों का आना जाना रहता है। विशेष बात यह है कि इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे और शिव भक्तों का आना जाना रहता है। पुलिया पर रोलिंग न होने के कारण कई वाहन चालक व राहगीर इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। लेकिन आजतक विभाग ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। कस्बावासियों ने विभाग से पुलिया पर जल्द ही रेलिंग लगाने की मांग की है।