फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया दूसरा मामला

पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया दूसरा मामला

Fri, 31 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया दूसरा मामला
पुलिस ने पोस्टर चिपकाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया दूसरा मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू चुनाव से पहले हर साल की तर्ज पर पोस्टर वार पीयू में शुरू हो गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद वीरवार को सेक्टर-14 की मार्केट के पिलर में सोई पार्टी का पोस्टर लगाया गया। जानकारी पर पहुंची थाना-11 की पुलिस ने प्रीवेंशन ऑफ डिफेसमेंट एक्ट -2007 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर -11 थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि अगर पीयू में आचार संहिता लागू होने के बाद कोई दल पोस्टर लगाएगा तो उस पर एफआईआर करते हुए चालान काटा जाएगा। पीयू चुनाव तक शांति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हमारी ओर से सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को सोई पार्टी की ओर से पोस्टर चिपकाने के मामले में सेक्टर -34 थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐनीज स्कूल की दीवार पर बीते मंगलवार को सोई पार्टी का पोस्टर चस्पा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टर की तस्वीर खींच कर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया लेकिन पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि पोस्टर किसने चस्पा किया।

सेक्टर-11 थाना पुलिस पीयू चुनाव से पहले हर प्रकार की सावधानी बरत रही है। विभागीय उच्चाधिकारियों ने सभी थाना एसएचओज से मीटिंग कर इस बार के पीयू चुनाव शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाने को निर्देशित किया है। एसएसपी यूटी सहित क्राइम ब्रांच व ऑपरेशन सेल को भी चुनाव दिवस व उससे पहले के दिनों में पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed