फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक साल कैद

एक साल कैद

Sat, 14 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक साल कैद
नर्सों के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले को एक साल कैद
विज्ञापन

- जीएमसीएस-32 में चेंजिंग रूम में डस्टबीन में रखा था मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जीएमसीएस-32 में नर्सेज के लिए बने चेंजिंग रूम के डस्टबीन में मोबाइल को वीडियो ऑन कर नर्सों के कपड़े बदलते की वीडियो बनाने के मामले में जिला अदालत ने रामदरबार निवासी निर्मल लाल को एक साल कैद की सजा सुनाई है। निर्मल के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 354बी, 354सी, 511 और आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज किया था।

30 मई 2015 को दर्ज मामले के अनुसार जीएमसीएस-32 के सी ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर के फीमेल चेंजिंग रूम में एक नर्स जब कपड़े बदल रही थी तो उसने डस्टबीन में एक मोबाइल देखा। मोबाइल वीडियो मोड में ऑन था। इसमें उसके और उससे पहले आई नर्स के कपड़े बदलते का करीब दो घंटे का वीडियो रिकार्ड हुआ था। नर्स ने फौरन इसकी सूचना प्रबंधन को दी। इसके बाद मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से सफाई कर्मी को फोन रखते पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ डॉ. आरके बंसल की शिकायत पर संबंधित केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed