फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी करने वाले का लगा सुराग

महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी करने वाले का लगा सुराग

Fri, 04 Aug 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी करने वाले का लगा सुराग
महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी करने वाले का लगा सुराग
विज्ञापन

-मुंबई की जेल में बंद है आरोपी, आरोपी को लाने के लिए पुलिस टीम रवाना
-6 महीने से आरोपी छका रहा है पुलिस को
अमित शर्मा
खरड़।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर ट्राइसिटी के कॉलेजों और लोगों से लाखों की ठगी करने वाले शातिर हैरी भट्ट का आखिर कार पुलिस को सुराग लग गया है। वह मुंबई की एक जेल में बंद है। खरड़ थाने की पुलिस आरोपी को वहां से लाने के लिए मुंबई रवाना हो गइ है। जल्द ही पुलिस आरोपी को शहर लेकर आएगी।
आरोप है कि दंपति ने लोगों को अमिताभ के साथ फिल्म में काम दिलाने का ऑफर दिया। साथ ही, अमिताभ द्वारा अपने पिता पर लिखी एक किताब का विमोचन करवाने और इंटरेक्शन के नाम पर ठगी की। इस धोखाधड़ी में एक्सिस बैंक का मैनेजर भी उनका मददगार था। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ सेक्टर-48 निवासी डॉ. दीप्ति की शिकायत पर थाना सिटी खरड़ पुलिस ने फरवरी 2017 में हैरी भट्ट उर्फ अविनाश भट्ट, उर्फ भाई वैद्य, पत्नी डॉली भट्ट, एक्सिस बैंक के मैनेजर योगेश गोयल समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था
विज्ञापन

ऐसे की थी आरोपी ने ठगी
आरोप है कि दंपति ने लोगों को अमिताभ के साथ फिल्म में काम दिलाने का ऑफर दिया। साथ ही, अमिताभ द्वारा अपने पिता पर लिखी एक किताब का विमोचन करवाने और इंटरेक्शन के नाम पर ठगी की। इस धोखाधड़ी में एक्सिस बैंक का मैनेजर भी उनका मददगार था। यह ठगी करोड़ों की है। आरोपी ने मकान मालिक से लेकर नामी संस्थानों और यूनिवर्सिटीयों को ठगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी खुद को बताता था महेश भट्ट का भतीजा
पुलिस को दी शिकायत में डॉ. दीप्ति ने बताया कि वह एक बार जेडब्ल्यू मैरियट होटल में किसी प्रोग्राम में शामिल होने गई थीं। वहां पर उन्हें हैरी भट्ट नामक एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का भतीजा बताया और कहा कि वह भी फिल्म डायरेक्टर है। वह एक पंजाबी फिल्म ‘एक दूजे के वास्ते’ बना रहा है। इसमें अमिताभ भी गेस्ट रोल में हैं। वह दीप्ति को हार्ट सर्जन का रोल देगा। फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। इसके लिए उसने उनके साथ एमओयू साइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed